खबर समय/ सिलीगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस से लंबे समय से नाराज चल रहे परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अंततः आज शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री को अपने इस्तीफे में शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें राज्य की जनता की सेवा के लिए दिए गए मौके के लिए धन्यवाद भी दिया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए इस्तीफे की प्रति राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भी भेजा गया है। वही राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे की प्रति को ट्वीट करते हुए इसे संवैधानिक दृष्टि से विचार करने की बात कही है। मालूम हो कि बीते कल ही शुभेंदु अधिकारी ने हुगली रिवर बोर्ड कमीशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
Today at 1:05 pm a resignation letter of Mr. Suvendu Adhikari from office as minister addressed to Hon’ble Chief Minister has been forwarded to me.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) November 27, 2020
The issue will be addressed from constitutional perspective. pic.twitter.com/cxjF68uomH