जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी के सुकांता नगर कॉलोनी में सोमवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान 10 वर्षीय एक बालक तीस्ता में डूब गया। घंटों मशक्कत के बाद भी बच्चें का पता नहीं चल पाया। घटना के बाद इलाके में शोक व्याप्त है। नदी में डूबे बच्चे का नाम आकाश मोहम्मद है बताया है। जानकारी अनुसार जलपाईगुड़ी शहर के सुकांत नगर कॉलोनी इलाके के रहने वाला यह बालक आज दोपहर दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था नदी की गहराई में तैरते समय अचानक वह डूब गया।