सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी संलग्न फुलबाड़ी इलाके में कल रात भूटान नंबर की पत्थर लदी ट्रक से धक्का लगने के बाद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगो ने नजदीकी स्वास्थ केन्द्र में ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा दी | लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी | जिसके बाद स्थानीय लोगो ने उक्त भूटान के ट्रक को रोका और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी | इतना ही नही भूटान से आ रही पत्थर लदी ५० से ६० ट्रक पर स्थानीय गुस्साए लोगों ने हमला किया | जिसमें कई ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुए | इस घटना को लेकर फुलबाड़ी इलाके में काफी उत्तेजना का माहौल है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से भारत बंग्लादेश के बीच पत्थरो का व्यवस्या पहले की तरह नही हो रहा है | बंग्लादेश के व्यवसायी ने भारत से जानेवाली पत्थर को निम्न स्तर का बताकर भूटान से पत्थर मंगवाने लगे | जिसको लेकर स्थानीय लोगों काफी गुस्सा हुए , इसके बाद आज शाम को भूटान ट्रक से फुलबाड़ी निवासी एक व्यक्ति की धक्का लगने से मौत हो गई | जिसने फुलबाड़ी में उत्तेजना फैला दी | खबर लिखे जाने तक एनजेपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है | स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया |