बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गये| उनके सिर पर चोट आई है जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया| उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है| रणवीर के करीबी सूत्रों का कहना है कि रणवीर चिकित्सा सहायता लेने के कुछ देर बाद ही वापस सेट पर लौट आये| बता दें कि इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं| भंसाली की इस ऐतिहासिक गाथा में रणवीर, अलीउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आयेंगे| रणवीर तीसरी बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं| इससे पहले इन दोनों की जोड़ी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में कर चुके हैं| पिछली दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी| बता दें कि रणवीर-दीपिका की जोड़ी भी इस बार तीसरी बार एकसाथ काम कर रही है | हाल ही में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी के बारे में बात करते हुए कहा,’ क्या इंसान था वह… विश्वास नहीं होता कि उसने क्या-क्या किया| वह बेहद डरावना इंसान था| उसे तो इंसान बुलाया भी नहीं जा सकता… उसे हैवान बुलाया जाना चाहिए| वहीं रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड दीपिका इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर व्यस्त हैं| संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के किरदार को बेहद दमदार बताया जा रहा है| दीपिका के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं