इस्लामपुर : उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर महकमा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर वापस लौटने के दौरान बदमाशों के हमले में चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत चार लोग घायल हो गए। जिले के चोपड़ा थाने के धुलीगांव मोड़ इलाके में इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा। है हमले के पीछे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। घटना के खिलाफ व आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग में चोपड़ा के लक्ष्मीपुर , दासपाड़ा इलाके इलाके में कांग्रेस की ओर से 12 घंटे बंद का आह्वान किया गया है।
चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस सूत्रों के अनुसार लम्बे समय से उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के दासपाड़ा , लक्ष्मीपुर समेत विभिन्न इलाके में कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच जारी राजनीतिक संघर्ष से पूरे इलाके की स्थिति तनावपूर्ण बानी हुई है। दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच चल रहे राजनीतिक संघर्ष रोकने व इलाके में शांति बहाल करने के उद्देश्य से इस्लामपुर महकमा पुलिस ने चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस नेताओं को बैठक के लिए बुलाया था। मंगलवार देर शाम चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक राय के नेतृत्व में छह कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में धुलीगांव इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाश वहां आये और उनका रास्ता रोका। उसके बाद उन बदमाशों ने कांग्रेस नेताओ को गाड़ी से उतारकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस घटना में चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक राय , फाराजुल मास्टर , काबुल , मसीर डॉक्टर समेत छह लोग घायल हो गए।
सभी को पहले चोपड़ा दालुया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया | जहाँ उनकी हालात बिगड़ने पर उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफेर कर दिया गया। चोपड़ा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक राय ने इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का दावा क़िया है। उन्होंने कहा चोपड़ा तृणमूल कांग्रेस के विधायक हमीदुर रहमान के संरक्षित बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के खिलाफ आज कांग्रेस समर्थकों ने 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। घटना के खिलाफ व आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग में कांग्रेस समर्थक जगह जगह सड़क अवरोध कर रहे है। दूसरी ओर ,तृणमूल कांग्रेस ने घटना के पीछे पार्टी का हाथ होने से इंकार कर दिया है। तृणमूल नेताओं ने कहा इलाके में छिंटाइबाजों ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस घटना की जाँच शुरू कर दी है |