सिलीगुड़ी,10 जनवरी: सिलीगुड़ी नगर निगम के जिले के 33 वार्डों में वाममोर्चा की ओर से रविवार से जन संपर्क अभियान शुरू किया गया। यह जनसंपर्क अभियान 17 जनवरी तक चलेगा। सिलीगुड़ी नगर निगम के मुख्य प्रशासक विधायक अशोक भट्टाचार्य ने आज इस अभियान का विधिवत शुरुआत की। उन्होंने आज अपने समर्थकों के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के 20 नंबर वार्ड से इस अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा जन संपर्क के दौरान लोगों में इसके प्रति सकारात्मक रेस्पॉन्स देखा जा रहा है। उन्होंने कहा जनसंपर्क के दौरान लोगों में वाममोर्चा के एजेंडे के बारे में लीफलेट बांटे जा रहे हैं। इस दौरान लोगों की विभिन्न समस्याएं व सुझाव सुने जा रहे हैं, किसी भी विप्पति में लोग हमेशा उन्हें अपने साथ खड़ा पाएंगे। अशोक भट्टाचार्य ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार व राज्य की तृणमूल की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विधायक भट्टाचार्य ने केंद्र व राज्य की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। कल कारखाने बंद हो रहे हैं। चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा केंद्र व राज्य की सरकार गरीब लोगों के साथ नहीं बल्कि भ्रष्टाचारी व लुटेरों के हित में काम कर रही है।