मालदा: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मालदा की दो सीटों के साथ पश्चिम बंगाल की कुल पांच सीटों पर आज मतदान होगा। मालदा जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान महिला चुनाव कर्मियों को ड्यूटी पर मौजूद है। महिला चुनावकर्मी चुनाव कार्य में खुद को शामिल किये जाने को लेकर काफी उत्साहित दिख रही है। कई महिलाओं ने बताया उनके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं। किसी ने बताया उनके घर में वृद्ध माता – पिता हैं। कुछ महिलाओं के पिता व पति चुनाव कार्य के लिए घर से बाहर गए हुए हैं। बावजूद इसके वे अपने सांसारिक कामों को परे रख चुनाव कर्मी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने को बेताब हैं। इन्हीं में शामिल मौमिता मंडल, अर्पिता मंडल, शिप्रा विश्वास आदि ने बताया वे लोग बड़े उत्साह के साथ चुनाव कार्य में हिस्सा ले रही है। वे सभी गाजोल की रहनेवाली हैं। उनमे से कुछ आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर तो कोई शिक्षक हैं। उन सभी का मतदान केंद्र श्याम सुखी बालिका शिक्षा निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय है। गाजोल की इन चार महिला सोमवार सुबह से चुनाव कार्यालय में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वे लोग अपने काम एंव अपनी सामग्री के बारे में पूरी तरह अवगत हो चुकी हैं। मालदा कॉलेज के मैदान में अपना सामान मिलाने के बाद प्रोसिडिंग ऑफिस मौमिता मंडल ने बताया वे लोग चुनाव कार्य को लेकर काफी उत्तेजित हैं। उन्होंने कहा यह उनके जीवन में एक अलग अनुभूति होगी। उन्होंने कहा इससे पहले वे अपने पति व अन्य लोगों से चुनाव कार्यों के बारे में सुनती आ रही थी। अब खुद वे इसका अनुभव उठाने जा रही है। उन्होंने कहा पहली बार जब उनका नाम चुनाव कार्य के लिए सामने आया था उस समय थोड़ी घबराहट हुई थी, पर ट्रेनिंग लेने के बाद ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा वे लोग सचुमित तरीके से चुनाव कर्यों की ट्रेनिंग ली है| वे लोग अपना काम ठीक से करेंगी। दूसरी ओर अर्पिता मंडल ने बताया उनके घर में ढाई साल की बेटी है। उसे घर के दूसरे सदस्यों के हवाले कर वे चुनाव कार्य के लिए आयी है। वे इस कार्य को करने के लिए काफी उत्साहित हैं।