मालदा: फैक्ट्री की मशीन में आग लगने से उत्तर प्रदेश के दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना ओल्ड मालदा के नारायणपुर में शुक्रवार दोपहर को हुई। जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों के नाम मनोज कुमार यादव और मुकेश यादव हैं, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जानकारी अनुसार वे रोजाना की तरह आज दोपहर के समय नारायणपुर में एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे इसी दौरान मशीन में आग लग गई और दोनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया।