आगामी 21जनवरी से सिलीगुड़ी के कचनजंघा स्टेडियम में उत्तरबंग उत्सव शुरू होने जा रहा है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर भरतलाल मीणा ने कचनजंघा स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का का जायजा लिया। उनके साथ डीसीपी जोन-1 गौरव लाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ पूरे स्टेडियम परिसर के इंतजामतों का निरीक्षण किया। जहां-जहां बैरिकेड लगाये जाने हैं, उन जगहों का भी जायजा लिया। सुरक्षा में किसी प्रकार का चूक न हो इसका विषय ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है 21 जनवरी को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कंचनजंघा स्टेडियम में उत्तर बंगाल उत्सव का उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन समारोह में स्टेडियम में करीब 30 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। उत्तर बंगाल उत्सव का आगाज कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहाड़ के लिए रवाना होंगी| गौरव लाल ने बताया कि आज उत्तर बंगाल उत्सव के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया सभा स्थल से लेकर आस-पास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।