सिलीगुड़ी नगर निगम के 18 नंबर वार्ड सुभाष पल्ली इलाके अन्तर्गत दिनबधु मित्र सारणी के रहने वाले खोका चक्रवर्ती के घर से आज मानव के दो खोपड़ी और कुछ देहांश मिला है,स्थानिय लोगों द्वारा इस घटना की खबर सिलीगुड़ी थाना पुलिस को दी गई | खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो खोपड़ी ,और देहांश को बरामद किया | स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार दिनबंधु सारणी के रहने वाले खोका चक्रवर्ती की 15 वर्ष पहले ही मृत्यु हो गई थी | मृतक खोका चक्रवर्ती की पत्नी रेलवे में कार्यरत है,मृतक खोका चक्रवर्ती के घर में ही उनका भतीजा भिकटर चक्रवर्ती रहता है | जो पेशे से एक सुरक्षा गार्ड है | स्थानीय लोगों का कहना है कि भिकटर चक्रवर्ती मानसिक तौर पर बीमार है,वह सड़कों किनारे जमा कुड़ा कचड़ा को उठा कर अपने घर में ला कर जमा करता था | कुड़ा -कचड़ा को घर में जमा करने से उससे काफी दुर्गंध निकलता , जिससे परेशान हो कर 18 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद और वर्तमान कोआडिनेटर निखिल साहनी आज भिकटर चक्रवर्ती के घर पहुंचे.निखिल साहनी ने अपने नेतृत्व में जब सफाई कर्मीयो द्वारा घर की सफाई करवाई तो घर से मानव के दो खोपड़ी ,और कुछ देहांश मिला,जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई | वहीं कुछ दिनो से भिकटर चक्रवर्ती घर अपने नही आया है | सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने मानव के दोनों खोपड़ी और देहांश को बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है | सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने भिकटर चक्रवर्ती की भी तलास शुरू कर दी है,अभी फिलहाल दोनो खोपड़ी किस की है भिकटर के घर में कैसे आया इस रहस्यमयी घटना में अब तक कुछ भी साफ नही हुआ है | पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि दोंनो खोपड़ी किस की है, वहीं भिकटर की तलाश जारी है |