सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में 62 वां खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है | कोरोना संक्रमण की दर में कमी आने के बाद सिलीगुड़ी में 62 वा खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है | रंगारंग कार्यक्रम के माध्य से खो-खो प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। खो-खो की राज्य प्रतियोगिता सिलीगुड़ी के तराई स्कूल के मैदान शुरू होगी | बताते चले 61 वां राज्य खो-खो प्रतियोगिता हुगली में आयोजित किया गया था। हुगली के बाद अब लंबे समय के बाद सिलीगुड़ी में यह प्रतियोगिता की जा रही है | सिलीगुड़ी में आयोजित होने से प्रतिस्पर्धा को देखने के लिए अधिकारियों के बीच उत्साह देखी गई | यह प्रतियोगिता 6 मई को आयोजित होगी | सिलीगुड़ी महकमा खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक चक्रवर्ती व अन्य पदाधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी | पूरी प्रतियोगिता खो-खो के मर्दर सीमा चट्टोपाध्याय को समर्पित होगी और खेल रंगारंग शोभायात्रा के माध्यम से रात में होगा।