सिलीगुड़ी:- सिलीगुड़ी नगर निगम के इलेक्ट्रिक विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर शुशील कुमार दास की बिल्डिंग से गिरी मौत हो गई। घटना शनिवार की है। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुशील रोज की तरह आज भी बाघाजतीन पार्क के अपने किराये के मकान से काम पर निकले थे। जिसके बाद वे सुभाष पल्ली के अपने निर्माणाधीन घर का जायजा लेने पहुँचे। बताया गया है कि इस दौरान बिल्डिंग से गिर गए। आनन-फानन में उन्हें सिलीगुड़ी जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मेयर अशोक भट्टाचार्य, मंत्री गौतम देव् व नगर निगम के अन्य सदस्य सिलीगुड़ी हॉस्पिटल पहुंचे। बताया गया है कि उस इंजीनियरिंग के दोनो बच्चों का आज जन्मदिन था। घर पर इसकी तैयारी भी चल रही थी। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य शोक में है। दूसरी ओर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।