सिलीगुड़ी: पुलिस ने मालगाड़ी में गायों की तस्करी में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है | गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर घोषपुकुर चौकी पुलिस ने अभियान चलाकर एक मालगाड़ी को जब्त किया। तलाशी के दौरान मालगाड़ी से गायों को बरामद किया | इस घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिनॉय उरांव (24) और मोहम्मद जहांगीर आलम (34) के रूप में हुई है। दोनों नक्सलबाड़ी के रहने वाले हैं। आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा न्यायालय ले जाया गया।