
जलपाईगुड़ी: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जलपाईगुड़ी रामकृष्ण आश्रम की ओर से मंगलवार को एक बाइक रैली निकाली गयी | आज सुबह आश्रम परिसर में ध्वज फहरा कर व आसमान में बैलून उड़ा कर बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। रैली नया बस्ती बरो पोस्ट ऑफिस मोड़ , बाबूपाड़ा ,थाना मोड़ , सामजपाड़ा ,दिन बाजार , बेगुंटारी ,कदमतला होते हुए शहर के विभिन्न इलाके की परिक्रमा की। बाइक रैली में स्वामी विवेकानंद से जुड़ी विभिन्न झांकियां भी शामिल की गयी थी। वहीं जलपाईगुड़ी नगरपालिका व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा आज सुबह शहर के सनाउल्ला विद्यालय के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के सामने से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की।