लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण का मतदान हो चुका है| लेकिन अब मुकाबला चौथे चरण का है| इस चरण में सबसे कम 71 सीटों पर वोटिंग होनी है| जिसमें राजनीतिक अखाड़े के कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है| सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने के लिए प्रचार कर रही हैं।
चुनावी मौसम में अखबार, टीवी और होर्डिंग्स पर पार्टियों और प्रत्याशियों के विज्ञापनों की भरमार रहती है| लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है| चुनाव का रंग सिर्फ राजनीतिक पार्टियों पर ही नहीं चढ़ रहा बल्कि व्यापारियों पर भी दिख रहा है। भारत की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नेपडील (Snapdeal) पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का चिन्ह वाले घड़ी बिक रहे हैं। चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी चीजों को बेच रहे हैं। इन चीजों की मांग भी इतनी ज्यादा है कि यह हाथों-हाथ बिक भी रहे हैं। आपको बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी स्नैपडील ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों के लिए ‘नमो’ अगेन के घड़ी पेश किये। जिसके बाद सभी अब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के लिए हाथ घड़ी, वॉल क्लॉक और फोन तथा टैबलेट के लिए कवर पेश किये हैं।जिसके बाद इन जैसे चीजों को युवाओं काफी मात्रा में खरीद रहे है| ख़ास कर कांग्रेस की चिन्ह वाली घड़ी को काफी लोगों ने पसंद किया है| आपको बता दें कि कमल के फुल चिन्ह वाला घड़ी और ‘नमो अगेन’ स्लोगन लिखी हुई घड़ी 249 रूपए की है| वहीँ कांग्रेस का चिन्ह और आम आदमी पार्टी का चिन्ह वाला घड़ी भी 249 रुपए में मिल रहे है|