उत्तर दिनाजपुर: केंद्रीय नारी व बाल कल्याण मंत्री देबोश्री राय चौधुरी ने शुक्रवार को राजगंज के बाढ़ प्रभावितों के यातायात के लिए ग्राम पंचायत को पांच नाव प्रदान किया। रायगंज के नौ नंबर गौरीपुर अंचल में भाजपा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आज ग्रामीणों के हाथों पांच नाव प्रदान किया। इस अवसर पर रायगंज की सांसद व केन्द्रीय मंत्री देबोश्री राय चौधरी ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किसी तरह का कोई राहत कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा गांव से वर्षा का पानी बाहर निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। गांव के लोगों को भारी मुसीबतों में दिन बिताना पड़ रहा है। उन्होंने कहा बाढ़ के दौरान गांव से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक भी नाव यहाँ उपलब्ध नहीं कराया गया था। उन्होंने आज गौरीपुर ग्राम पंचायत को पांच नाव प्रदान किया। उन्होंने बताया आवश्यकता पड़ी तो दूसरे ग्राम पंचायत इलाके में भी नाव प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उत्तर दिनाजपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत लाहिरी समेत पार्टी के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिवर्ष इस इलाके में बाढ़ आती है। बाढ़ में उनका सब कुछ बर्बाद हो जाता है | लोगों ने कहा कि बाढ़ के समय उन्हें गांव से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गांव में नाव नहीं था। भीषण बाढ़ की स्थिति में वे लोग काफी दिनों तक गांव में भी फंसे रहते। गांव से बाहर निकलने के लिए वे लोग सरकारी नाव का इंतजार करते ,तब तक उनका काफी नुक्सान हो जाता। लेकिन अब मंत्री के सहयोग से उनके गांव को पांच ना नाव मिले हैं, जिससे वे लोग बाढ़ की स्थिति में सुगमता से गांव से बाहर जा सकते हैं। अब उन्हें सरकारी नाव का लम्बे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री को शुक्रिया कहा।