सिलीगुड़ी: विमल गुरुंग, रोशन गिरी कोई चेतावनी नहीं बल्की खुद विनय तमांग ही विमल गुरुंग के लिये चेतावनी है | विमल गुरुंग मुद्दे को लेकर नई रणनीति बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के बुलावे पर कोलकाता रवाना होने से पहले सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयपोर्ट पर विनय तमांग ने इन्हीं शब्दों में विमल गुरुंग को एक प्रकार चुनौती दे डाली | सोमवार को विनय तमांग ने कह कि विमल गुरुंग मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं दिया है | इसलिये इस मुद्दे पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है कि विमल गुरुंग के पहाड़ लौटने पर विनय तमांग की राजनैतिक करियर बर्बाद हो जयेगा, विमल गुरुंग या रोशन गिरी इस समय पहाड़ में कोई विषय नहीं है उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहाड़ पर शांति लौटी है | कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो चूका है धीरे-धीरे पहाड़ पर पर्यटकों का आगमन भी होने लगा है उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में कोई पहाड़ पर अशांति फैलाये यह प्रशासन या पहाड़वासी हरगिज नहीं चाहते हैं |